प्रभात वाणी।
बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करियातपुर में बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। इस संबंध में करियातपुर निवासी अरविंद कुमार केसरी ने बरही थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार केसरी ने अपने आवेदन में बताया कि दिनांक 01 अक्टूबर 2025 की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (काला रंग, गाड़ी संख्या JH02BJ-9410) अपने घर के सामने खड़ी की थी और फिर घर के अंदर जाकर सो गए। लेकिन अगली सुबह, यानी 02 अक्टूबर को जब वे सुबह लगभग 5 बजे सोकर उठे और घर से बाहर निकले, तो देखा कि उनकी बाइक घर के सामने से गायब थी। अरविंद ने बाइक की काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी बाइक को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।इधर, बरही पुलिस ने अरविंद कुमार केसरी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है।


