प्रभात वाणी।
बरही थाना कांड संख्या 121/24, दिनांक 28.03.2024 में पंजीकृत प्राथमिकी के आलोक में अभियुक्त राजेंद्र साव, पिता- पुरणदेव साव, साकिन- छोटकी बरही, थाना- बरही, जिला- हजारीबाग के विरुद्ध इश्तेहार तामीला की कार्रवाई की गई है। अभियुक्त के परिजनों के मौजूदगी में उनके घर पर इश्तिहार को चिपकाया गया। इस कांड में अभियुक्त पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 34, 323, 376 एवं पोक्सो अधिनियम की धारा 4/8 के अंतर्गत आरोप पंजीकृत है। पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सतत छापेमारी की जा रही है।



