छठ पर्व को लेकर घाट की साफ-सफाई, साज-सज्जा व लाइटिंग पर हुई विस्तृत चर्चा
प्रभात वाणी।
बरही। आगामी छठ महापर्व की तैयारी को लेकर सोमवार की सुबह प्राचीन छठ घाट बरहीडीह स्थित सूर्य मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने की, जबकि संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजसिंह चौहान ने किया। बैठक में छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनज़र घाट और नदी की साफ-सफाई, लाइटिंग व्यवस्था, साज-सज्जा और यातायात सुगमता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। वहीं छठ वृत्तियों बढ़ती संख्या को देखते हुए छठ घाट को लंबा करने का निर्णय लिया।निर्णय लिया गया कि बरहीडीह मोड़ से लेकर छठ घाट तक लाइट लगाने और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर समुचित व्यवस्था की जाएगी। बैठक के उपरांत विधायक मनोज यादव ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों के साथ छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “छठ महापर्व लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व है, जिसमें स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता राजसिंह चौहान, जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मुखिया समशेर आलम, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार, एसआई रूपलाल यादव, कैलाशपति सिंह, पंसस जीतू ठाकुर, अशोक सिंह, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी मंडल अध्यक्ष मनोज साव, आकाश जायसवाल, नागेश्वर प्रसाद केशरी, कृपाल राणा, भोली पासवान, छोटी ठाकुर, विजय सिंह, राजकुमार केशरी, राजकुमार यादव, अमित गौरव (पंपम), विकास सिंह, संजय साव, टिंकू आलम, मुकेश सिंह, सुरेश चंद्रवंशी, विक्की सिंह, अमित सिंह, कौशिक कुमार, बिनोद साव, महेंद्र प्रसाद उर्फ बाली, पिंटू ठाकुर, पिंटू सिंह, संजय कुमार, सुरेश राम समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।



