खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

नदी में डूबा मजदूर, लोगो ने तुरंत निकाल कर लाया अस्पताल, रेफर



बरही (प्रभात वाणी)। थाना क्षेत्र के बरियठ्ठा स्थित नदी में मजदूर सुरेश बिरजिया पिता महिपाल बिरजिया डूब गया। जिसे बगल में काम कर रहे हैं मजदूरों ने देखा और तुरंत उसे नदी से निकाला और बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त मजदूर लोहरदगा जिला के परतू गांव का रहने वाले हैं, जो मजदूरी करने परिवार के साथ बरियठ्ठा आया हुआ था, शराब पीकर नदी के डूबा पानी में चला गया, जिसके कारण वह डूब गया। खबर लिखे जाने तक उनकी स्थिति के बारे में विशेष जानकारी नहीं है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *