बरही (प्रभात वाणी)। छठ पूजा के शुभ अवसर पर बरही प्रखंड के चलंगा गांव में शिव शक्ति क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में जेकेएलएम नेता कृष्णा यादव, मुन्ना यादव, संदीप यादव सहित कई सम्मानित अतिथि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पहला मुकाबला डीवीसी बनाम गडलाही टीम के बीच खेला गया, जिसमें गड़लाही की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 रनों से जीत हासिल की। आयोजक ने बताया टूर्नामेंट 8-8 ओवर के प्रारूप में खेला जा रहा है। विजेता टीम को 9,000 रु.की नकद राशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 7,000 रु. व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में बिंदू यादव, परवीन यादव, सुभाष यादव, सुरेश पंडित, उमेश यादव, दीपक यादव, नरेश यादव, आनंद कुमार और अमित कुमार सहित कई युवाओं की सक्रिय भूमिका रही।



