हाइलाइट्स
- झांसी तिराहा स्थित शराब दुकान के पास हुआ था विवाद
- आरक्षक से गाली-गलौच और वर्दी के बटन तोड़ने का आरोप
- दोनों आरोपियों को पैदल थाना से कोर्ट तक ले जाया गया
- शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज
Shivpuri News : शिवपुरी। शिवपुरी शहर के झांसी तिराहा स्थित शराब की दुकान के पास शनिवार को पुलिस आरक्षक के साथ धक्कामुक्की और अभद्रता करने वाले दो आरोपियों का रविवार को पुलिस ने जुलूस निकाला।
देहात थाना पुलिस दोनों आरोपियों को पैदल थाना परिसर से झांसी तिराहा और गुरुद्वारा मार्ग होते हुए न्यायालय तक लेकर गई। जुलूस के दौरान दोनों आरोपी कान पकड़कर “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” कहते हुए चलते रहे। इस दौरान रास्ते भर लोगों की भीड़ जुटी रही और तमाशा देखने के लिए स्थानीय नागरिक एकत्र हो गए।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के अनुसार, झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे आरक्षक राहुल चौहान के साथ आरोपियों ने गाली-गलौच और धक्कामुक्की की। आरोप है कि एक आरोपी ने कड़े से वार करने की कोशिश करते हुए कहा, “हाथ नहीं, हथौड़ा है…”, और वर्दी पकड़कर बटन तक तोड़ दिए।
Yogi Adityanath : फसल बीमा योजना के तहत राहत राशि का वितरण, किसानों को बड़ी सौगात
आरोपियों की पहचान और कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान लवप्रीत सरदार और छोटू परिहार के रूप में की है। दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
देहात थाना प्रभारी के अनुसार, विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।


