हाइलाइट्स
- उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास 16 अवैध बिल्डिंग ध्वस्त
- कोर्ट से स्टे हटने के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
- भारी पुलिस बल और पोकलेन मशीनों की मौजूदगी
- पहले भी 42 अवैध निर्माण हटाए जा चुके
Ujjain bulldozer action : उज्जैन। उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास स्थित बेगमबाग क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने यहां 16 अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया।
कोर्ट से स्टे खत्म होने के बाद कार्रवाई
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उन भूखंडों पर की गई, जो यूडीए की आवासीय योजनाओं के लिए आरक्षित थे। इन पर नियमों के विपरीत व्यावसायिक निर्माण कर लिए गए थे। लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्टे समाप्त होने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।
भारी पुलिस बल रहा तैनात
कार्रवाई के दौरान यूडीए के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल और नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद रहा। करीब आधा दर्जन पोकलेन और बुलडोजर की मदद से निर्माणों को हटाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी गई।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
अधिकारियों के अनुसार, यूडीए के 45 आवासीय भूखंडों को नियमों के विरुद्ध 90 हिस्सों में बांटकर व्यावसायिक उपयोग में लिया गया था। इससे पहले भी प्रशासन द्वारा 42 अवैध निर्माणों को हटाया जा चुका है।
महाकाल मंदिर क्षेत्र से शुरू हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई महाकाल मंदिर के नीलकंठ द्वार के पास से शुरू की गई। प्रशासन का कहना है कि आगे भी अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : https://youtu.be/zMAKJQVJDSQ?si=oTGBudUpf1RYzAra


