हाइलाइट्स
- नापतौल विभाग को लगातार दूसरे दिन बम धमकी
- मेल में RDX ब्लास्ट की दी गई चेतावनी
- पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने की सर्चिंग
- जांच के बाद विभाग को मिली क्लीन चिट
Bhopal bomb threat : भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर बम धमकी का मामला सामने आया है। नापतौल विभाग को लगातार दूसरे दिन धमकी भरा ईमेल मिला, जिससे विभाग और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
MP weather news : मध्यप्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से राहत
मेल में RDX बम ब्लास्ट की चेतावनी
धमकी भरे मेल में दोपहर 2 बजे आरडीएक्स बम फटने की बात कही गई थी। इससे पहले भी शहर के पीपुल्स मॉल और एम्स अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट थीं।
डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम के साथ अधिकारियों ने नापतौल विभाग पहुंचकर पूरी सर्चिंग की। हर कोने की बारीकी से जांच की गई ताकि किसी भी तरह के खतरे को टाला जा सके।
LPG crisis 2026 : भोपाल में गैस किल्लत पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, कोयला बांटकर सरकार को घेरा
जांच के बाद विभाग को मिली क्लीन चिट
पूरी जांच के बाद पुलिस ने विभाग को क्लीन चिट दे दी है। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर कोई संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
इस मामले पर N.K. अहिरवार ने कहा कि विभाग पूरी तरह सुरक्षित है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
लगातार मिल रही इन धमकियों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि हर बार जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन एहतियात के तौर पर प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच जारी
फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।


