हाइलाइट्स
- रीवा में पति ने पत्नी के निजी वीडियो सोशल मीडिया पर किए वायरल
- दहेज विवाद के बाद वीडियो वायरल करने का आरोप
- फरारी के दौरान ससुराल पहुंचकर दी जान से मारने की धमकी
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा
REWA CRIME NEWS: रीवा। जिले में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के निजी पलों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
Agar Malwa News : सुसनेर में अधिवक्ता संघ का बड़ा फैसला: SDM की अदालत का बहिष्कार, नहीं करेंगे पैरवी
REWA CRIME NEWS: समान थाना क्षेत्र का मामला
घटना रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शिवम साहू, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है, अपनी पत्नी के साथ बिताए गए निजी पलों के वीडियो यह कहकर बनाता था कि वह बाहर रहता है और उन्हें देखकर पत्नी को याद कर लिया करेगा।
बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि पत्नी द्वारा दहेज की मांग पूरी करने से इनकार करने पर आरोपी ने उन्हीं अंतरंग पलों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे आगर मालवा, नलखेड़ा में मां बगुलामुखी के किए दर्शन।
शादी के बाद से प्रताड़ना का आरोप
पीड़िता के भाई अजय साहू के अनुसार, उसकी बहन की शादी 10 मई 2025 को झूला निवासी शिवम साहू से हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी लगातार दहेज की मांग कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी मुंबई भाग गया और लंबे समय से फरार चल रहा था।
फरारी के दौरान ससुराल पहुंचा
मामले में नया मोड़ तब आया जब 12 फरवरी 2026 को आरोपी पल्सर बाइक से मऊगंज जिले के तिलैया गांव स्थित अपनी ससुराल पहुंच गया। आरोप है कि वह धारदार हथियार लेकर आया था और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा।
Agar Malwa Crime : जमीन विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार
परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और समान थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक के अनुसार, आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पीड़ित परिवार आरोपी की धमकियों से सहमा हुआ है।
MP NEWS : बड़वानी- रेफर के बाद भी ‘राम भरोसे’ मरीज, 14 घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार
यह घटना एक बार फिर रिश्तों में भरोसे के टूटने और साइबर अपराध के बढ़ते खतरे की गंभीर चेतावनी देती है। निजी पलों का दुरुपयोग कर ब्लैकमेल या बदला लेने जैसी घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं।


