खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

बाजबरन जमीन जोतने और मारपीट करने का आरोप, छह पर मामला दर्ज


बरही (प्रभात वाणी)। थाना क्षेत्र के पिपराघोघर नईटांड गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में गांव के ही छह लोगों पर जबरन जमीन जोतने और विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित मुरली पांडे (57 वर्ष), पिता होरिल पांडे ने थाना में आवेदन देकर बताया कि कोर्ट में मामला लंबित रहने के बावजूद बबुली पांडे, गौतम पांडे, प्रहलाद पांडे, आशीष पांडे, लक्ष्मण पांडे और भरत पांडे ने मिलकर उनके हिस्से की विवादित जमीन को जबरदस्ती जोतने का प्रयास किया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उनके जेब से 2,000 रूपये भी निकाल लिए गए। घायल मुरली पांडे को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *