श्रमदान व जेसीबी की मदद से घाट और सड़क की मरम्मत, कई समाजसेवियों ने दिया सहयोग
बरही (प्रभात वाणी)। डपोक पंचायत के लालीघाट छठ घाट पर शुक्रवार की सुबह साफ-सफाई और मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया गया। छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट से लेकर पूरे गांव तक का रास्ता दुरुस्त किया गया। जहां जरूरत पड़ी, वहां मिट्टी डालकर सड़क समतल की गई। इस कार्य में अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो. कैयूम और डापोक पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अर्जुन दास ने अग्रणी भूमिका निभाई। घाट की सफाई और बांध निर्माण में स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान किया, जबकि जेसीबी से सफाई कार्य को गति दी गई। सहयोग कर्ताओं में प्रकाश यादव, रोहित कुमार यादव, ब्रह्मदेव यादव, संजय पासवान, रमावतार यादव, विनय यादव, सीताराम साव, लक्ष्मण साव, बंसी यादव, कन्हैया कुमार सहित शिव शक्ति क्लब के कई नवयुवक सदस्य सक्रिय रहे।



