खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

बरही में एयरटेल पेमेंट बैंक सेवा केंद्र का उद्घाटन

मुखिया शमशेर आलम ने फीता काटकर किया शुभारंभ, बैंक सुबह 9 से शाम 7 बजे तक रहेगा खुला

बरही (प्रभात वाणी)। हजारीबाग रोड स्थित पानी टंकी के सामने एयरटेल पेमेंट बैंक सेवा केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरही पश्चिमी पंचायत के मुखिया शमशेर आलम ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैंक के पदाधिकारी जेडएम मुकेश कुमार, सीजीओ रोहित टूटी, अनिल कुमार एवं मनोज कुमार उपस्थित रहे। वहीं प्रो. इशरत परवीन, शौकत अली, मो. मेराज अंसारी, मो. रिजवान अंसारी, सरफराज अहमद, फिरदौस आलम, पप्पू राणा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सेवा केंद्र की संचालिका इशरत परवीन ने बताया कि मात्र 199 रुपए में खाता खुलवाने पर ग्राहकों को पासबुक, एटीएम कार्ड और इंश्योरेंस कवर की सुविधा दी जाती है। इसमें एक्सीडेंटल स्थिति में बीमा राशि के साथ अस्पताल खर्च की भी भरपाई की जाती है।उन्होंने बताया कि बैंक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान प्रो. इशरत परवीन और मो. मेराज ने अपने पुत्र के जन्म दिन के अवसर पर केक काटकर लोगों को बधाई दिया।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *