सहायक विद्युत अभियंता के आवेदन पर बरही थाना में हुई कार्रवाई
बरही (प्रभात वाणी)। बिजली चोरी के मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहायक विद्युत अभियंता सौरभ लिंडा के आवेदन पर इस संबंध में बरही थाना में कार्रवाई की गई। दर्ज प्राथमिकी में कोनरा निवासी असीम शहजाद पिता अब्दुल सत्तार, रामेश्वर प्रसाद यादव पिता भिखी यादव, बबन यादव पिता भिखी यादव, शिवनाथ यादव पिता महावीर यादव, संजय श्रीवास्तव पिता रामनंदन श्रीवास्तव और शिवनंदन प्रसाद पिता रामलाल प्रसाद को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
सहायक अभियंता ने बताया कि जांच के दौरान सभी अभियुक्तों द्वारा विद्युत ऊर्जा की चोरी की पुष्टि हुई है। प्रत्येक अभियुक्त पर 15,500 रुपये क्षतिपूर्ति राशि निर्धारित की गई है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।



