खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

विजैया श्मशान घाट और छठ घाट के जर्जर रास्ते को ग्रामीणों ने श्रमदान से बनाया सुगम

ग्रामीणों की पहल पर टूटा रास्ता हुआ दुरुस्त, युवाओं ने किया मिसाल पेश
प्रभात वाणी।
बरही प्रखंड अंतर्गत विजैया गांव की श्मशान घाट का मुख्य मार्ग वर्षों से उपेक्षित पड़ा था। यह मार्ग ख़ुटवाटांड, गर्जामो, बैजलाडीह, डुमरियाडीह और डपोक सहित कई गांवों को जोड़ता है। जगह-जगह टूटे सड़क मार्ग और पुल के अभाव से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।ग्रामीणों का कहना है कि यह श्मशान घाट का एकमात्र रास्ता है। किसी की मृत्यु होने पर शवयात्रा निकालना बेहद कठिन हो जाता था। बारिश के दिनों में जलभराव, कीचड़ और गड्ढों के कारण शव को कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ता था। इसी मार्ग से विजैया स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थी भी आवागमन करते हैं, जिन्हें रोजाना परेशानियों से गुजरना पड़ता था। इन परिस्थितियों को देखते हुए विजैया युवा ग्रुप के लोकेश कुमार ने अपने निजी खर्च और साथियों के सहयोग से इस रास्ते को चलने योग्य बनाने का बीड़ा उठाया। साथ ही छठ पर्व को देखते हुए छठ घाट की साफ-सफाई भी की गई। इस श्रमदान अभियान में लोकेश कुमार के साथ केदार महतो, रविंद्र किशोर वर्मा, सुरेंद्र रविदास, रविभूषण प्रसाद, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, रामजी कुमार और शंकर कुमार सहित कई युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने इस सामूहिक प्रयास की सराहना की और प्रशासन से स्थायी रूप से मार्ग निर्माण की मांग की।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *