खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

पैसों के लालच में पति बना हैवान, बीमा राशि हड़पने के लिए पत्नी की हत्या कर रचा सड़क हादसे का ड्रामा

प्रभात वाणी संवाददाता
पदमा (हजारीबाग)। पदमा में जिस घटना को अब तक सड़क हादसा मानकर देखा जा रहा था, वह दरअसल एक सुनियोजित हत्या निकली। दिल दहला देने वाले इस मामले में पुलिस ने राजफाश करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Oplus_131072

जानकारी के अनुसार, पदमा प्रखंड के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक महिला और पुरुष का शव सड़क किनारे बरामद हुआ था। उस वक्त माना गया था कि दोनों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो मामला बीमा राशि हड़पने के लिए रची गई साजिश के रूप में सामने आया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतका का पति अपनी पत्नी की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की योजना बना चुका था। दरअसल, आरोपी पति ने 15 लाख रुपये की बीमा राशि पाने के लिए यह खौफनाक साजिश रची थी। घटना की रात आरोपी अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर घुमाने के बहाने ले गया और सुनसान जगह पर उसकी हत्या कर दी।

मृतका के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या खरोंच नहीं मिलने पर पुलिस को शक हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट हो गया कि महिला की मौत दुर्घटना से नहीं, बल्कि दम घुटने या किसी अन्य तरीके से हुई है। वहीं, आरोपी पति के शरीर पर भी कोई चोट का निशान नहीं मिला।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पैसों के लालच में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पैसे के लिए रिश्तों की हत्या करने वाला यह मामला समाज के लिए शर्मनाक उदाहरण है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश कर क्षेत्र में मचे रहस्य को उजागर किया है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *