खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

पंचायत समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, कई मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पंचायत समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, कई मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

प्रभात वाणी।
बरही प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख मनोज रजक की अध्यक्षता और बीडीओ जयपाल महतो के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गई तथा जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के सुझाव दिए गए। वहीं पंचायत समिति के द्वारा विभिन्न शिकायतों को सुना गया। जिसके बाद बीडीओ ने पंचायत सचिव को निरीक्षण कर निष्पादन करने का आदेश दिया। वहीं प्रमुख मनोज रजक ने कई महिला पंचायत प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि महिला मुखिया या पंसस स्वयं बैठक में उपस्थित हों। बीडीओ ने आधार कार्ड सीडिंग के लिए प्रतिदिन अपराह्न 3 से 5 बजे का समय निर्धारित किया। गौरियाकरमा पीएचसी में अनुपस्थित सरकारी डॉक्टर के विरुद्ध निरीक्षण का आदेश दिया गया। स्वपोषित दुकानों से किराया लेकर विकास कार्यों में लगाने का सुझाव दिया गया। रुके हुए अबुआ आवास योजना को शीघ्र पूरा करने और बारिश में ढहे घरों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। लाठिया खेल मैदान विवाद, कोनरा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र में पानी की समस्या तथा पीडीएस दुकान के स्थान परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। बिजली विभाग की लापरवाही पर शिकायतें उठीं, जिस पर जेई ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया।दुलमाहा, बेलादोहर और सिमरा दोहर टोला की बिजली व सड़क समस्याओं पर भी बात हुई। डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है, अतः बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में प्रमुख मनोज रजक, उपप्रमुख देवलाल कुशवाहा, बीडीओ जयपाल महतो,डॉ प्रकाश ज्ञानी,बीसीओ संजय यादव, जेई अभिषेक आनंद, पंसस गिरधारीलाल यादव, विकास सिंह, जीतू ठाकुर, मो. यूसुफ, बिहारी यादव, संतोषी कुमारी, सुमिया देवी, प्रतिनिधि नवलकिशोर सिंह, जितेंद्र गिरी, मो. सगीर, विकास यादव, सुजीत कुमार, जेएसपीएलएस, बाल विकास के प्रवेक्षिका, मनरेगा सहित अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *