प्रभात वाणी।
बरही। पटना रोड स्थित ओवर ब्रिज के पास अमन ऑटोमोबाइल (ए ग्रुप ऑफ केशरी फर्नीचर) के नए शोरूम का भव्य उद्घाटन मंगलवार को प्रोप्राइटर उदय केशरी सह उनकी पत्नी ने फीता काट कर किया। उदय केशरी ने बताया कि शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी मात्र 36 हजार से 60 हजार रुपये तक की आकर्षक रेंज में उपलब्ध है। वहीं सुपर टेक पायलट ई-रिक्शा की कीमत 1 लाख 75 हजार से 1 लाख 95 हजार रुपये तक रखी गई है। ग्राहकों की सुविधा के लिए फाइनेंस की व्यवस्था भी की गई है। इसके साथ ही दीपावली और धनतेरस तक हर ग्राहक को एक विशेष उपहार भी भेंट किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, संजू देवी, नेहा केसरी, शिवा निषाद, बलराम केसरी, नीतू देवी, संतोष सोनी और शमशेर आलम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।



