खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

पत्रकारों की आर्थिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार आगे आए – सूरज मोदी

पत्रकारों की आर्थिक सुरक्षा के लिए राज्य सरकार आगे आए – सूरज मोदी

बरकट्ठा । उत्कल मेल के पत्रकार सूरज मोदी ने राज्य सरकार से पत्रकारों के लिए विशेष आर्थिक सहायता योजना लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जैसे सरकार समाज के अन्य वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, वैसे ही पत्रकारों के जीवन और आजीविका की सुरक्षा के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

सूरज मोदी ने बताया कि औपनिवेशिक काल में पंडित शुक्ल जी ने अंग्रेजों के दमनकारी शासन के बीच 30 मई 1826 को देश का पहला हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ प्रकाशित किया था, जो आज भी पत्रकारिता के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। संकट की हर घड़ी में पत्रकारों ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और साहस से निभाया है।

सूरज मोदी ने आगे कहा

पत्रकार भी एक आम इंसान है, जिनके परिवार और जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियां हैं। आज कई मीडिया संस्थान—चाहे छोटे हों या बड़े—आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार को पत्रकारों के लिए विशेष आर्थिक सहायता योजना लानी चाहिए, ताकि वे निश्चिंत होकर जनता की आवाज उठा सकें।

उन्होंने अंत में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती पत्रकारों की सशक्तता और सुरक्षा पर निर्भर करती है, क्योंकि वही जनता और सत्ता के बीच सच्चाई की डोर को जोड़े रखते हैं।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *