खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

बरियठ्ठा में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा आयोजित


बरही। आदिम जनजातीय क्षेत्र बरियठ्ठा, बरसोत पंचायत में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण महिलाएं भाग ली। सभा की अध्यक्षता बरही एसडीओ जोहन टुड्डू ने की। मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ जयपाल महतो,स्थानीय मुखिया मोतीलाल चौधरी उपस्थित थे। एसडीओ ने बताया कि यह अभियान जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण और उत्तरदायी शासन को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है। आदि कर्मयोगी अभियान का लक्ष्य देशभर के 550 जिलों और 1 लाख से अधिक जनजातीय गाँवों तक सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना है। इसके तहत 20 लाख से अधिक आदि कर्मयोगियों का एक कैडर तैयार किया जाएगा, जो अपनी भाषा, संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखते हुए जमीनी स्तर पर बदलाव लाने का कार्य करेंगे। यह महत्वाकांक्षी पहल 10 जुलाई, 2025 को जनजाति गौरव वर्ष के अवसर पर शुरू की गई थी। इस अभियान में प्रखंड के बरसोत, रानीचुवां और खोड़ाहार पंचायत के पाँच गाँवों का चयन किया गया है। अभियान के प्रमुख उद्देश्य जनजातीय नेतृत्व का विकास समुदाय को नेतृत्व के अवसर देकर सशक्त बनाना है। उत्तरदायी शासन तहत पंचायत और गाँव स्तर पर पारदर्शिता व जवाबदेही को बढ़ावा देना है। सेवा वितरण में सुधार के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है। सामुदायिक भागीदारी में बॉटम-अप विज़निंग और सहभागी योजना के जरिए विकास कार्यों में जनजातीय समुदाय की सीधी भागीदारी है। ग्राम सभा में ग्रामीणों को अभियान के महत्व से अवगत कराया गया और उनसे सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि यह कार्यक्रम क्षेत्र की प्रगति और जनजातीय समुदायों की बेहतरी के लिए एक मजबूत कदम साबित होगा।
मुखिया मोतीलाल चौधरी ने कहा कि हमारे पंचायत के लिए यह गर्व की बात है कि हमें इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनाया गया है। इससे हमारे गाँवों में विकास की नई राह खुलेगी और समाज की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित होगी।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *