खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

औरपरता गांव में रस्सी प्रतियोगिता का शुभारंभ, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव रहे मुख्य अतिथि

औरपरता गांव में रस्सी प्रतियोगिता का शुभारंभ, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव रहे मुख्य अतिथि

बरही: प्रखंड अंतर्गत डपोक पंचायत के ग्राम औरपरता में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर रस्सी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव ने फीता काटकर किया।पहला मुकाबला भवानी क्लब और शांति क्लब के बीच खेला गया। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।इस मौके पर जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे पारंपरिक खेल आयोजन से आपसी भाईचारा और एकता मजबूत होती है। खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है। कार्यक्रम में समिति सदस्य बिहारी यादव, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, नंदलाल राणा, मनीलाल यादव, किशुन राणा, हीरालाल सिंह, महेश सिंह, कृपाली सिंह, केदार राणा, नारायण सिंह, बनवारी दास समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *