खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

100वें स्थापना दिवस पर बरही मंडल में संघ का शस्त्र पूजन सम्पन्न शास्त्र के साथ शस्त्र ज्ञान की परंपरा को जीवंत करे समाज : सुधीर चंद्रा

बरही (प्रभात वाणी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम 2 अक्टूबर 2025 को शिवाजी शाखा, बरही के प्रखंड मैदान में पूरे विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर स्वयंसेवक बंधुओं ने भगवा ध्वज तले अपने पौराणिक अस्त्र-शस्त्र रखकर सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक गीत से हुआ, जिसके बाद सुबोध पांडेय द्वारा सुभाषित, नंदकिशोर जी द्वारा गीत तथा बसंत जी द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात बौद्धिक कर्ता सुधीर चंद्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू समाज को अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए आत्मबल को सुदृढ़ करना होगा। विजयादशमी का संदेश है कि समाज बुराइयों पर विजय प्राप्त कर भारतीय संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाए। शस्त्र पूजन के बाद संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई और परंपरा अनुसार सभी स्वयंसेवकों ने गन्ना शस्त्र से काटकर विजय का प्रतीक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सैकड़ों स्वयंसेवक बंधु उपस्थित थे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *