प्रभात वानी।
बरही।खेल की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की दिशा में बरही के श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल के सात विद्यार्थी आज 13वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप-2025 में मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता गुरु नानक इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई (छत्तीसगढ़) में 10 से 12 अक्टूबर तक आयोजित हो रही है। टीम में अंडर-14 वर्ग से आयु कुमार (कक्षा 7), अंडर-17 वर्ग से अंशु कुमारी, लक्की कुमार और नेहा टोप्पो, तथा अंडर-19 वर्ग से रौशन चौबे और एम.डी. राजा शामिल हैं। सभी खिलाड़ी कठिन अभ्यास और आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय मंच पर उतर रहे हैं। पी.टी.आई इंचार्ज हर्ष और गतका कोच अंशु कुमार ने कहा कि सभी खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह तैयार हैं। हमें विश्वास है कि हमारे बच्चे मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और विजेता बनकर लौटेंगे, उन्होंने कहा स्कूल प्राचार्य के. कुमार ने कहा हमारे विद्यार्थियों ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह राष्ट्रीय स्तर पर हमारे अनुशासन, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। वहीं, स्कूल प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ खेल और जीवन मूल्यों में भी आगे बढ़ाना है। हमारे छात्र आज जिस मंच पर खेल रहे हैं, वह उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा इन सातों खिलाड़ियों पर पूरे स्कूल और झारखंड को गर्व है ये बच्चे न केवल ट्रॉफी, बल्कि सबके दिल जीतने के लिए मैदान में उतर रहे हैं।



