रोमांचक मुकाबला, दोनों टीमों ने खेल भावना से जीता दिल
प्रभात वाणी।
बरही के हरला मैदान में रविवार को एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस एकादश और पत्रकार एकादश आमने-सामने हुईं। खेल का उद्देश्य आपसी समन्वय और सौहार्द बढ़ाना था। पूरे मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का शानदार परिचय दिया। डीएसपी अजीत कुमार विमल ने पुलिस टीम के कप्तान विनोद कुमार व पत्रकार टीम के कप्तान राजदेव गुप्ता के बीच टॉस किया। टॉस जीतकर पुलिस एकादश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 12 ओवरों में 105 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। राहुल राणा ने नाबाद 54 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। पत्रकार एकादश ने मात्र एक विकेट के नुकसान पर नौ विकेट से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ पत्रकारों की टीम ने विजयी हुई। वहीं पुलिस टीम ने अपने खेल और अनुशासन से दर्शकों का दिल जीत लिया। मैच के समापन पर बरही डीएसपी अजित कुमार बिमल ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग, विश्वास और सौहार्द को मजबूत करते हैं। खेल हमें अनुशासन और एकजुटता का संदेश देता है। मैच में निर्णायक की भूमिका चंदन और आकाश ने निभाई। मौके पर डीएसपी अजित कुमार बिमल, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजबल्लभ कुमार, रूपलाल यादव, सौरभ कुमार, रंजीत भगत, नीरज कुमार सिंह, गणेश यादव, दिनेश कुमार, रंजन कुमार, सत्यम कुमार, राहुल कुमार, सकलदेव यादव सहित पुलिस बल मौजूद थे। वहीं पत्रकार एकादश की ओर से राजदेव गुप्ता, जयदीप सिंहा, कृष्णा यादव, किशोर राणा, अनुज यादव, रितेश कुमार, अनुज सोनी, अजय कुशवाहा, राकेश रौशन, धनंजय कुमार, पंचम पांडेय, शान अख्तर, मुन्ना यादव और सिकंदर कुमार ने हिस्सा लिया। इसके अलावा बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, अशोक यादव और युगल यादव भी उपस्थित रहे।



