खबर  21 Bharat
  • November 1, 2026
  • Last Update October 27, 2026 7:50 am
  • AAGAR

गाली दी… कॉलर पकड़ा… मारपीट का आरोप!” नलखेड़ा TI पर जनपद सदस्य का बड़ा आरोप, CM-SP तक पहुंचा मामला

गाली दी… कॉलर पकड़ा… मारपीट का आरोप!” नलखेड़ा TI पर जनपद सदस्य का बड़ा आरोप, CM-SP तक पहुंचा मामला

धीरप हाडा,आगर मालवा- नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय पर जनपद पंचायत नलखेड़ा के वार्ड क्रमांक 12 के जनपद सदस्य शंकर चौधरी ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

चौधरी का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए कॉलर पकड़ा और मारपीट कर दुर्व्यवहार किया। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक के साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शंकर चौधरी द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थाना प्रभारी ने गाली देते हुए “तेरे जैसे चुटिया” कहा तथा उनका कॉलर पकड़कर मारपीट की।
जनपद सदस्य ने अपने आवेदन में कहा है कि घटनाक्रम से संबंधित CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से CCTV फुटेज सुरक्षित करवाकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। मामला यहीं नहीं रुका। शंकर चौधरी ने मुख्यमंत्री को भी डाकघर के माध्यम से आवेदन भेजकर पूरे घटनाक्रम की शिकायत की है। मुख्यमंत्री को भेजे आवेदन में भी उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।


शिकायत पुलिस अधीक्षक और मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद अब पूरे मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। वहीं, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। थाना प्रभारी शशि उपाध्याय का पक्ष सामने आने पर मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *