हाइलाइट्स
- प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में सामाजिक सुधार और संगठन सुदृढ़ीकरण पर महत्वपूर्ण निर्णय।
- मृत्युभोज पर रोक और सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने का संकल्प।
- फागोत्सव में फूलों की होली खेलकर श्रीकृष्ण के प्रेम व एकता का संदेश।
- शिक्षा, बालिका सशक्तिकरण और धर्मशाला निर्माण पर विशेष जोर।
Akhil Bharatiya Yadav Mahasabha : आगर-मालवा। अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय प्रथम कार्यकारिणी बैठक एवं श्रीकृष्ण विचारों पर आधारित फागोत्सव शनिवार प्रातः 10 बजे गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामाजिक उत्थान, संगठन को सशक्त बनाना एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन हेतु ठोस निर्णय लेना रहा।
फागोत्सव से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
बैठक से पूर्व फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों ने फूलों से होली खेलकर भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता के संदेश को आत्मसात किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

शिक्षा, संगठन और संस्कार पर बल
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक यादव (जयपुर) ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की मजबूती शिक्षा, संगठन और संस्कार जैसे तीन प्रमुख स्तंभों पर निर्भर है।
उन्होंने मृत्युभोज, आडंबरपूर्ण खर्च एवं दिखावे की परंपराओं को समाज की आर्थिक कमजोरी का कारण बताते हुए इन्हें समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने सामूहिक विवाह जैसे सादगीपूर्ण आयोजनों को बढ़ावा देने और युवाओं को सामाजिक नेतृत्व में आगे आने की प्रेरणा दी।
BHOAPL NEWS : मध्य प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप, रामेश्वर ने गिनाईं सरकारी उपलब्धियां
अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति हमारी पहचान
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रिगेडियर करतार सिंह (सेवानिवृत्त, रेवाड़ी हरियाणा) ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति समाज की पहचान होनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा के विस्तार को सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का प्रमुख माध्यम बताया।
साथ ही, सैनिकों के सम्मान एवं युवाओं को सेना और अन्य सेवाओं में प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने धर्मशाला निर्माण हेतु 11,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।

आत्मनिर्भरता और संगठन विस्तार पर चर्चा
प्रदेश कार्यवाह अध्यक्ष देवी सिंह यादव ने समाज को आर्थिक और शैक्षणिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए छात्रावास, कोचिंग सहायता एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता बताई।
प्रदेश संगठन मंत्री रामगोपाल यादव ने ग्राम स्तर पर इकाइयों के गठन एवं सामाजिक संवाद को सुदृढ़ करने पर बल दिया।
Susner temple controversy : सुसनेर में मंदिर की जमीन को लेकर फायरिंग, युवक घायल
महत्वपूर्ण प्रस्ताव और संकल्प
बैठक में निम्न विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं निर्णय लिए गए
- मृत्युभोज पर प्रभावी रोक
- अधिक से अधिक जोड़ों का सामूहिक विवाह
- बालिका शिक्षा को प्राथमिकता
- सामाजिक समरसता को सशक्त बनाना
- आगर में प्रस्तावित धर्मशाला निर्माण की रणनीति
साथ ही अहीर रेजिमेंट की पुरानी मांग को पुनः मजबूती से उठाने का आग्रह किया गया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल यादव, करण सिंह यादव, कार्यक्रम संयोजक प्रेम नारायण यादव, भैरूसिंह यादव एवं हरिनारायण यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी समाज सुधार एवं संगठन मजबूती पर अपने विचार रखे।
व्यापक सहभागिता और सम्मान
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव खेरिया, जिला महामंत्री व संगठन प्रभारी भेरूसिंह यादव, युवा महासभा जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह यादव, संजीव कुमार यादव, तहसील अध्यक्ष सुंदरलाल यादव, शिवनारायण यादव, रामेश्वर यादव, कालुसिंह यादव, नगर अध्यक्ष कृष्णसिंह यादव, युवा तहसील अध्यक्ष देवेंद्र यादव, भागीरथ यादव, राधेश्याम बड़ोद, पवन यादव, नवीन यादव, लखन यादव सहित 52 गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
Agar Malwa News : सुसनेर में अधिवक्ता संघ का बड़ा फैसला: SDM की अदालत का बहिष्कार, नहीं करेंगे पैरवी
उपस्थित पूर्व सैनिकों का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल यादव एवं रामेश्वर यादव द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन ईश्वर यादव ने किया। जानकारी समाज मीडिया प्रभारी कनीराम यादव द्वारा दी गई।
कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता, संगठनात्मक एकता और सुधारात्मक संकल्पों के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


