खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

MP Political Protest : आगर मालवा में BJP-कांग्रेस भिड़ंत, राहुल गांधी के विरोध में बड़ोद रोड पर हंगामा, वाटर कैनन चला

MP Political Protest : आगर मालवा में BJP-कांग्रेस भिड़ंत, राहुल गांधी के विरोध में बड़ोद रोड पर हंगामा, वाटर कैनन चला

हाइलाइट्स

  • राहुल गांधी के विरोध में BJP का कांग्रेस कार्यालय घेराव
  • 15 मिनट तक धक्का-मुक्की और नारेबाजी
  • पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर भीड़ हटाई
  • भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रित

MP Political Protest : आगर मालवा।  शनिवार को बड़ोद रोड पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध में जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया।

पहले से मौजूद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। करीब 15 मिनट तक धक्का-मुक्की और नारेबाजी चलती रही।

BHOAPL NEWS : मध्य प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप, रामेश्वर ने गिनाईं सरकारी उपलब्धियां

AI समिट के प्रदर्शन से बढ़ा आक्रोश

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन से वे नाराज हैं। इसी के विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय और युवा मोर्चा पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ता रैली निकालते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

पुलिस की तैयारी के बावजूद टकराव

संभावित विवाद को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मोतीलाल कुशवाह और मिलिंद ढोके की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात था। बैरिकेडिंग और दमकल वाहन से रास्ता रोका गया, लेकिन कार्यकर्ता आगे बढ़ गए।

Susner temple controversy : सुसनेर में मंदिर की जमीन को लेकर फायरिंग, युवक घायल

वाटर कैनन से काबू में आए हालात

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ीं, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे के बाद हालात सामान्य हुए। पुलिस ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

 

 

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *