-
कोतमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गंभीर आरोप
-
गर्भवती महिला से डिलीवरी के बदले पैसे मांगने की शिकायत
-
अस्पताल से निकलने के 5 किमी बाद वाहन में हुआ प्रसव
-
जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित
-
स्वास्थ्य विभाग ने जांच के दिए संकेत
नर्स पर पैसे मांगने का आरोप
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत दारसागर निवासी गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पदस्थ नर्स सविता द्विवेदी ने जांच के बाद कहा कि बच्चे के गले में गर्भनाल फंसी हुई है।
परिजनों का कहना है कि नर्स ने डिलीवरी कराने के लिए पैसे की मांग की और कहा कि बिना भुगतान वह हाथ नहीं लगाएंगी, अन्यथा मरीज को रेफर कर दिया जाएगा।
“मेरे पास पैसे नहीं हैं” …. पति की गुहार
महिला के पति ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए हाथ जोड़कर कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं और पत्नी को रेफर कर दिया जाए। आरोप है कि अस्पताल से निकलने के बाद महज 5 किलोमीटर दूर, एक निजी वाहन में ही महिला की सामान्य डिलीवरी हो गई।
सौभाग्य से जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन इस घटना ने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Agar Malwa News : सुसनेर में अधिवक्ता संघ का बड़ा फैसला: SDM की अदालत का बहिष्कार, नहीं करेंगे पैरवी
प्रशासन ने कही जांच की बात
मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की बात कही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
यह घटना उन दावों पर सवाल उठाती है जिनमें कहा जाता है कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों को मुफ्त और सुरक्षित इलाज उपलब्ध कराया जाता है। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।


