खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

Agar Malwa News : सुसनेर में अधिवक्ता संघ का बड़ा फैसला: SDM की अदालत का बहिष्कार, नहीं करेंगे पैरवी

Agar Malwa News : सुसनेर में अधिवक्ता संघ का बड़ा फैसला: SDM की अदालत का बहिष्कार, नहीं करेंगे पैरवी

 

हाइलाइट्स

  • सुसनेर बार एसोसिएशन ने लिया बहिष्कार का निर्णय
  • SDM कोर्ट में पैरवी नहीं करेंगे वकील
  • सम्मानजनक कार्य वातावरण का हवाला
  • अन्य तहसीलों के अधिवक्ताओं का समर्थन
  • आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Agar Malwa News : आगर मालवा | सुसनेर  आगर मालवा जिले के सुसनेर में अधिवक्ता संघ ने एसडीएम सर्वेश यादव के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। संघ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एसडीएम की अदालत में लंबित किसी भी प्रकरण में पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे आगर मालवा, नलखेड़ा में मां बगुलामुखी के किए दर्शन।

अधिवक्ता संघ का कहना है कि यह फैसला सम्मानजनक कार्य वातावरण और न्यायिक गरिमा की रक्षा के लिए लिया गया है।

 

Agar Malwa News :  क्या है पूरा मामला?

बार एसोसिएशन सुसनेर के पदाधिकारियों का आरोप है कि एसडीएम का व्यवहार लंबे समय से वकीलों के प्रति अनुचित रहा है। कई बार विवाद की स्थिति बनी और इस संबंध में अधिकारियों का ध्यान भी आकर्षित कराया गया, लेकिन संतोषजनक समाधान नहीं निकल पाया।

संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि वकीलों के सम्मान और कार्यस्थल की गरिमा से समझौता नहीं किया जाएगा।

Agar Malwa Crime : जमीन विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

अन्य बार एसोसिएशन का समर्थन

अधिवक्ता संघ का दावा है कि उनके इस निर्णय को नलखेड़ा, सोयत, आगर मालवा और बड़ौद के वकील संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Gwalior Politics News : ग्वालियर में मंत्री और पत्रकारों के बीच तीखी बहस , सवाल पूछने पर भड़के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट

एसडीएम का पक्ष नहीं आया सामने

फिलहाल इस मामले में एसडीएम सर्वेश यादव का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

 

 

 

 

 

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *