खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

छठ की तैयारी शुरू, बेलवा नदी घाट पर उमड़ी श्रद्धा की लहर

प्रभात वाणी।

बरकट्ठा (हजारीबाग): लोक आस्था का महापर्व छठ आज नहाय-खाय के साथ पूरे उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में शुरू हो गया। बरकट्ठा प्रखंड का प्रसिद्ध बेलवा नदी छठ घाट श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सुबह से ही व्रती महिलाएं नदी में स्नान-ध्यान कर अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी का प्रसाद ग्रहण कर चार दिवसीय निर्जला व्रत की शुरुआत कीं।

रविवार शाम सात बजे खरना का प्रसाद वितरण होगा, जिसके बाद व्रती 24 घंटे का निर्जला उपवास करेंगी। सोमवार को डूबते सूर्य और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

सार्वजनिक छठ पूजा समिति बेलवा नदी घाट पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पंडाल निर्माण और सुरक्षा की तैयारियों में जुटी है। घाट को आकर्षक गेट, लाइटिंग और फूलों की सजावट से संवारने का कार्य जारी है। इस बार कोलकाता से आए गेंदा फूलों से छठ मार्ग को सजाया जा रहा है और सेल्फी पॉइंट का निर्माण विशेष आकर्षण रहेगा।

व्रतियों की सुविधा के लिए एनएच-2 से छठ घाट तक कालीन (कारपेट) बिछाया जा रहा है। समिति की ओर से 28 अक्टूबर की सुबह महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

छठ पर्व को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष राहुल गुप्ता, संरक्षक बसंत साव, उपाध्यक्ष संजीत सोनी, सचिव संतोष मल्लाह, कोषाध्यक्ष धीरज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में युवा सहयोग कर रहे हैं।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *