खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

गोरहर के पास पलटा ऑयल लदा टैंकर, तेल लूटने उमड़े ग्रामीण

गोरहर के पास पलटा ऑयल लदा टैंकर, तेल लूटने उमड़े ग्रामीण

सड़क जाम से घंटों फंसे वाहन, पुलिस ने किसी तरह हटवाया जाम

प्रभात वाणी ।

बरकट्ठा। गोरहर थाना क्षेत्र के समीप एनएच-2 पर सोमवार देर रात लगभग दो बजे एक ऑयल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया कि टाई रॉड टूटने के कारण वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया।

Oplus_131072
Oplus_131072

टैंकर (नंबर NL 01 AE 6720) में कच्चा पाम ऑयल लदा हुआ था, जो सड़क पर बहने लगा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसे रिफाइंड तेल समझकर अपने-अपने बर्तनों में भरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गाड़ी चालक अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि वह हल्दिया से हाजीपुर (पटना) की ओर जा रहा था, तभी हादसा हो गया। सड़क पर ऑयल फैल जाने से यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सुबह तक जाम हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कच्चा पाम ऑयल खाने योग्य नहीं होता, फिर भी ग्रामीणों द्वारा उसे एकत्र करना खतरनाक हो सकता है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *