प्रभात बनी।
बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर गांव में दो पक्षों में मारपीट जानलेवा हमला करने आदि का आरोप लगाते हुए बरही थाना में प्राथमिकी की दर्ज की गई है। शंकर शर्मा पिता बाबूलाल ठाकुर के द्वारा दिए गए आवेदन में अपने गोतिया पर घर में घुसकर जान मारने के नियत से लाठी डंडे और धारेधार हथियार से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। इस बाबत बरही थाना में कांड संख्या 373/25 दर्ज किया गया। जिसमें विनोद ठाकुर,ओमप्रकाश ठाकुर, पप्पू ठाकुर, राहुल ठाकुर, निशु कुमारी, मीना देवी, विमल ठाकुर, टिंकू ठाकुर, मुनवा मासोमात को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष से मीना देवी पति विनोद ठाकुर ने बरही थाना में प्राथमिक की दर्ज करवाई है। आवेदन में उन्होंने गोतिया पर जान से मारने की नीयत से लाठी डंडा और धारेधार हथियार से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है। इस बाबत बरही थाना में कांड संख्या 374/ 25 दर्ज किया गया। जिसमें सिकंदर ठाकुर, रणजीत ठाकुर, शंकर ठाकुर, तुलसी ठाकुर, महेंद्र ठाकुर को नामजत अभियुक्त बनाया गया है। पुनि सह थाना प्रभारी ने बताया कि दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है, मामले की छानबीन की जा रही है।


